एक किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेशी करते हुए जेल भेज दिया। इसके पहले दोनों आरोपी का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया। बहला फुसलाकर कर अपहरण करने वाले किशोरी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सकुशल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी में शामिल आफताब अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता से गिरिडीह लाया वहीं दूसरा आरोपी निसार अंसारी को कपिलो से गिरफ्तार किया गया। बताया गया की घटना के बाद तिसरी थाना क्षेत्र के नावाडीह, पपिलो निवासी किशोरी के पिता रमेश रविदास ने 13 अप्रैल को थाना में लिखित शिकायत दर्ज़ करवाया। जानकारी के अनुसार अफताब अंसारी, ऐजाज अंसारी, निसार अंसारी के खिलाप 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन कर तकनीकी शाखा, गिरिडीह के सहयोग से उक्त कांड की नाबालिक किशोरी को पश्चिम बंगाल कोलकाता से सकुशल बरामद किया गया।