बिरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से 6 लोग घायल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में मंगलवार को चल रहा था। बताया गया कि दो भाईयों में जमीन का बंटवारा हुआ था। इस दौरान भाइयों ने एक दूसरे पर ज़मीन हड़पने का आरोप लगाया। इस को लेकर पहले दोनों में बहस हुई जो मारपीट में तब्दील हो गई। पहले पक्ष से सूरज विश्वकर्मा पिता, नंदकिशोर विश्वकर्मा और मां शामिल है। इन लोगों ने मारपीट का आरोप बृजमोहन विश्वकर्मा मौसम विश्वकर्मा सुमन विश्वकर्मा और उसकी दो लड़की पर लगाया है। वही दूसरे पक्ष से बृजमोहन विश्वकर्मा, सबिता देवी ,मौसम कुमार विश्वकर्मा घायल है। इन लोगों ने सूरज विश्वकर्मा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा आदि लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।