गिरिडीह सिहोडीह रेलवे ओवरब्रिज के समीप ट्रक ने महिला को कुचला, महिला की हुई दर्दनाक मौत। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला सिहोडीह के पतारी गाँव की रहने वाली थी। और महिला का नाम कंचन देवी था। बताया गया की महिला अपने दो छोटे छोटे बच्चों और पति के साथ सड़क किनारे चल रही थी तभी पीछे से आ रही ट्रक ने महिला को टक्कर मारी जिससे महिला सड़क की ओर गिर गयी और उसके बच्चे एवं पति दूसरी तरफ गिर गए। बता दें की ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था और नशे में ही वह ट्रक चला रहा था। साथ ही यह भी बताया की ट्रक नो एंट्री में चल रहा था। महिला को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने महिला को कुचल डाला। आक्रोशित गांव वालों ने चालक को पकड़ लिया और ट्रक को जब्त कर रोड को जाम कर दिया। सुचना मिलते ही गिरिडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।