रिपोर्ट – आनन्द बरनवाल
प्लेस – तीसरी, गिरिडीह
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसबी जवानों ने तिसरी प्रखंड मुख्यालय में प्रभात फेरी निकालकर राष्ट और समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश दिया। सहायक कमांडेड़ श्री विनायक के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी गमहरियाटांड से तिसरी थाना होते हुए तिसरी गांधी मैदान पहुंची। मौके पर सहायक उप निरीक्षक गगन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश की अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। इसे बनाए रखने के लिए देशवासियों को आपसी एकता बनाए रखने की जरूरत है। जो भी कार्य सरकार द्वारा हो रहा है उसमें भ्रष्टाचार हावी न हो। जब तक आप एक नही होंगे तब तक भ्रष्टाचार होता रहेगा। सरकारी सिस्टम को भ्रष्टाचार मुक्त चलाने में आम लोगों की भी बड़ी भूमिका होती है। लोगों को जागरूक और सजग रहना होगा। ताकि देश में जो करप्शन हो, उसे खत्म किया जा सके।
सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार , अशोक कुमार मंडल, राज सिंह सहित दर्जनों जवान भी मौके पर मौजूद थे।