बेंगाबाद प्रखंड के गोलगो आजीविका महिला संकुल संगठन द्वारा शनिवार को तिरंगा रैली निकाली गई। क्लस्टर कोआर्डिनेटर छायावती देवी तिरंगा रैली का नेतृत्व कर रही थी। इस मौके पर गोलगो पंचायत के मुखिया अनीता कुमारी, बीपीएम राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। तिरंगा रैली में संकुल स्तर से ग्राम संगठन की महिलाओं ने भाग लिया था। बेंगाबाद के गंगटी क्लस्टर कार्यालय से संगठन की महिलाओं ने शान से तिरंगा झंडा के साथ रैली निकाली गई। हांथ में तिरंगा लिए संगठन की महिलाओं ने भारत माता की जय, घर घर तिरंगा लहराना है, आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। आदि का नारा लगाया जा रहा था। तिरंगा यात्रा गंगटी से चलकर खुरचुट्टा,तीनघरवा,लालपुर,नावाहार सहित कई अन्य गांवों का भ्रमण किया गया। मौके पर क्लस्टर कोआर्डिनेटर छायावती ने कहा कि 13 से लेकर 15 अगस्त तक घर तिरंगा झंडा लगाने का महिलाओं द्वारा अभियान चलाई जाएगी। रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। संगठन की और से इसकी व्यापक तैयारी की जा रही है। रैली में मुख्य रूप से कंचन देवी, वसंती देवी, गेंदिया देवी, सुजिता कुमारी, कंचन वर्मा, रेखा देवी, धर्मेंद्र, मोहन, किशोर सहित कई अन्य लोगों ने रैली में भाग लिया था।