देवघर के प्राणडीह निवासी गोलू कोल्ह नें सिहोडीह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि सहदेव कोल्ह का 23 वर्षीय पुत्र डबलू कोल्ह गिरिडीह के सिहोडीह में अपने चाचा महादेव कोल्ह के पास रहकर पढ़ाई करता था। इसके चाचा भी फैमिली के साथ यहां किराए में रहता है।बताया गया कि गोलू गिरिडीह कॉलेज में बीएससी का छात्र था।जानकारी दी गई कि यह शुक्रवार रात को खाना खाकर सोने चला गया और अचानक सुबह नही उठने पर ईसके चाचा ने देखा कि गोलू का शव पंखे से झूला रहा था।घटना के बाद आसपास के लोगों नें पुलिस प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।