जमुआ चतरो मुख्य मार्ग में तुलसी अहरा -पोखर के पास शुक्रवार को एक महिंद्रा थार वाहन पूल को तोड़ते हुए नीचे खेत में जा गिरी।घटना में वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हे इलाज के लिए प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि वाहन काफी तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पुल में धक्का मारते हुए पुल के नीचे खेत में जा गिरी।