देवरी थाना क्षेत्र के बरजोड़ी निवासी विक्रम सिंह को उसके गोतिया लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शुक्रवार को इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि गोतिया लोगों का पुराना रंजिश विक्रम सिंह के साथ चल रहा है। कल पहले महुआ चुनने को लेकर कहा सुनी हुई और आज फिर महुआ चुनने के दौरान विक्रम सिंह को गोतिया लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में इन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया। यहा इनका इलाज चल रहा था। मारपीट करने वालों में उमेश चौधरी दिनेश चौधरी दिलीप चौधरी मोहित चौधरी और अन्य परिवार के लोग शामिल थे।