गिरिडीह के दुखहरण नाथ मंदिर में स्थापित बजरंगबली के मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने आंशिक रूप से खंडित कर दिया है। बताया गया की रविवार की देर रात बजरंगबली प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। मंदिर परिसर में गन्दगी भी पाया गया है। मंदिर के पुजारी पप्पू पंडित सुबह जब पूजा अर्चना के लिए मंदिर परिसर पहुंचें तब उन्हें घटना की जानकारी हुई और इसके बाद मंदिर के पुजारी ने इलाके के मुखिया को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही प्रशासन भी मौके पर पहुँच गयी और गंभीरता से घटना की छानबीन में जुट गयी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।