भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चेवासिमर गांव में एक युवती को खाने में जहर देकर मौत का घाट उतार देने से संबंधित मामला प्रकाश में आया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया। मृतिका सबीना सोरेन है। बताया गया कि 18 वर्षीय सबीना सोरेन पिता मुनेश्वर सोरेन की बेटी थी। वही लड़का अशांत टुडू पिता सीता चांद टुडू रातगादी जमबाद थाना मुफस्सिल का निवासी था। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से शादी की तिथि तय हुई। इसी बीच युवती की चाची की मृत्यु हो जाने से शादी की तिथि आगे बढ़ गया। तभी लड़का अशांत टुडू ने युवती को अपने घर ले जाने की बात कही और 12 दिन के अंदर शादी करने की बात कही। इसके बावजूद शादी नहीं किया और दो महीने का समय बीत गया। इस बीच युवती से मारपीट करने लगा और दहेज के तौर पर एक गाड़ी एक लाख रुपये और अन्य सामानों की मांग करने लगा। वही प्रताड़ित भी करने लगा। इसी बीच खाना में ज़हर मिलाकर युवती को मार डाला। युवती ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी थी।