हुट्टी बाजार स्थित नगर थाना के समीप नशे की धुत में एक कार चालक ने एक घोड़ा को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों द्वारा कार सवार का पीछा करने पर एक बाइक में टक्कर मार दिया। इस कारण बाइक चालक घायल हो गया। यह घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र के गद्दी मोहल्ला से बड़ा चौक जाने के दौरान यह घटना घटी। बताया गया कि कार चालक अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक को पकड़ा गया। इसके बाद नगर थाना को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर नगर थाना पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कर चालक को विरासत में ले लिया वहीं कार को भी जप्त कर लिया। पुलिस उक्त चालक से पूछ ताछ कर रही है। वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लगाया गया, जहां इलाज चल रहा था।