झारखंड के चर्चित खोरठा नागपुरी के सुपरस्टार अभिनेता बंटी सिंह के आकस्मिक निधन पर फिल्म जगत से जुड़े व अन्य लोगों ने शुक्रवार को झंडा मैदान में शोक सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले उपस्थित झारखंडी फिल्म से जुड़े निर्माता-निर्देशक, कैमरामैन, एडिटर, कलाकार सहित कई लोगों ने स्वर्गीय बंटी सिंह की तस्वीर पर पुष्प व श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने उनके आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान स्थानीय झारखंडी फिल्म निर्माता सह एसोसिएशन ऑफ झारखंडी सिनेमा के अध्यक्ष ब्रज मोहन तुरी
ने कहा कि सुपरस्टार बंटी सिंह के आकस्मिक निधन से पूरा झारखंडी सिनेमा जगत में काफी क्षति हुई है। उनके मृत्यु से सभी स्तब्ध है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने झारखंड सरकार से अपील की है कि बंटी सिंह के परिवार को सहायता राशि के तौर पर 10 लाख रुपए प्रदान करें ताकि उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके। फिल्म निर्देशक संजय भारती ने कहा कि इतने कम समय में बंटी सिंह इस दुनिया से चले जाने के कारण फिल्म जगत में एक युग का समाप्त जैसा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की है कि स्थानीय कलाकारों को मूलभूत सुविधा के साथ आर्थिक सहायता भी मिले। ताकि झारखंड के तमाम कलाकार संगीत के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सके। कलाकार गौतम सागर ने कहा कि एक ओर सरकार खोरठा भाषा को शैक्षणिक कार्यों में बढ़ावा दे रही है वही यहां के कलाकारों को खोरठा फिल्म मैं भविष्य तलाश ना पड़ रहा है। जो काफी निंदनीय है। मौके पर धीरज पांडे नागेश्वर राम आशीष दास प्रेम कुमार संतोष कुमार कुशवाहा मुकेश ओझा सुरेश राय उत्तम चक्रवर्ती समय भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।