बिरनी के बारडीह निवासी सतीश तूरी की मौत सड़क हादसे के बाद धनबाद में इलाज के दौरान हो गई। शुक्रवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया कि दसरथ तुरी का 20 वर्षीय पुत्र सतीश तूरी मोटरसाइकिल से किसी काम से बाजार गया था।वापस लौटने के दौरान करजियो मोड़ के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। जिसमें यह घायल हो गया था।घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया था।लेकिन धनबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।










