जेबीकेएसएस द्वारा रविवार को बनियाडीह स्थित फुटबॉल मैदान में जन आशीर्वाद संकल्प यात्रा के तहत जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जेबीकेएसएस के केन्द्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में खनिज सपंदा का भरमार होने के बाद भी स्थानीय लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का पलायन कर रहे है। जबकि बाहरी लोगों को झारखंड में न सिर्फ रोजगार पर कब्जा जमाए हुए है बल्कि आर्थिक रूप से संपन्न बन रहे है। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व झारखंड सरकार पर बरसते हुए कहा कि सरकार सिर्फ जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाय सत्ता भोग में लगे हुए है। झारखंड सरकार टिप्पणी पर करते हुए कहा कि सोरेन परिवार सिर्फ सत्ता भोग के लिए है न कि झारखंड विकास के लिए काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने सदर विधायक पर भी कटाक्ष करने के साथ ही जिला प्रशासन व सीसीएल प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें झंडा मैदान में कार्यक्रम आयोजित नहीं करने देने एवं एक माह पूर्व कार्यक्रम के लिए दिए आवेदन देने के बाद भी रोक लगाने के लिए नाराजगी जाहिर की।सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव मो0 फरजान खान, केंद्रीय महामंत्री रॉकी नवल, केन्द्रीय सचिव नागेन्द्र चन्द्रवंशी, पूजा महतो, पंचम एक्का, राजू महतो ने केन्द्र व झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ सत्ता सुख चाहिए, जनता की परेशानियों से उन्हें कोई लेना देना नही है। कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुए ही टाइगर जयराम महतो ने चुनाव में आने का निर्णय लिया है ताकि वे सदन में जाकर जनता की समस्याओं को उठा सकें।