गांडेय थाना परिसर में गांडेय अंचलाधिकारी सफ़ी आलम की अध्यक्षता में बुधवार को शांति समिति की बैठक आहूत की गई। इस बैठक के मौकें पर अंचल इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर,थाना प्रभारी हसनैन अंसारी समेत पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष यदुनन्दन पाठक,बिस्सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित,बिस्सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष सह उप प्रमुख अकबर अंसारी,प्रमुख मनीषा पांडेय,गांडेय पंचायत मुखिया भरतलाल शर्मा,डोकीडीह पंचायत मुंखिया प्रतिनिधि शाकिर हुसैन, समाजसेवी नियाज़ अहमद,समाजसेवी हाजी उस्मान अंसारी, प्रनाम संगठन प्रखण्ड अध्यक्ष वसीम अख्तर,जीप सदस्य धनंजय राणा, सुधीर गुप्ता, पंसस वसीम अकरम, पंसस प्रवीण गुप्ता,समाजसेवी अरुण पांडेय,समाजसेवी सुरेन्द्र रजक,विकास कुमार पाठक सहित थाना क्षेत्र के सभी लाइसेन्सधारी अखाड़ा के पदाधिकारी,सदस्यगण व शांति समिति के कई सदस्य मौजूद थें। बैठक के दौरान सीओ सफ़ी आलम ने उपस्थित सभी शांति समिति के सदस्यों से सरकार के गाइडलाइंस का पालन करते हुए रामनवमी का पर्व मनाने का अपील किया। वहीं अंचल इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर एवं थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने भी सरकार के गाइडलाइंस के मुताबिक अखाड़ा में 100 व्यक्ति से ज्यादा शामिल नहीं होने,जो समय निर्धारित है उसके अंतराल में ही अखाड़ा को खत्म कर देने की अपील की। डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध बताया गया।अखाड़ा के दौरान दूसरे का भी ध्यान रखना आवश्यक है,किसी को भी शराब पीकर हुड़दंग न मचाने की सलाहियत किया गया। कहा गया कि सभी लोग पर्व को शांति सौहार्दपूर्ण तरीके से भाईचारे का पैगाम पेश करते हुए मनाएं। वहीं समाजसेवी हाजी उस्मान ने कहा अवाम को पैगाम देते हुए कहा कि पहले हमलोग आदमी है तब कोई हिन्दू है कोई मुस्लिम आदि है, हमलोगों को इंसानियत के साथ रहने की जरूरत है और एक दूसरे की इंसानियत सिखाना भी है। वहीं उपस्थित कई जनप्रतिनिधियों व शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने अपने विचार रखें।