बक्सीडीह रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक की गई।बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोनीत जिला सदस्यता अभियान प्रभारी शबाना खातून बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई। उन्होंने प्रमुख कांग्रेस कर्मियों और मोर्चा संगठन के पदाधिकारी तथा प्रखंड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा की गिरिडीह जिला सदस्यता अभियान में अव्वल रहे।लेकिन जो भी लोग सदस्य बने, वह कांग्रेसी विचारधारा के ही लोग हो।फर्जी सदस्य ना बनाए जाएं। वैसे ही लोग सदस्य बने जो धरातल पर नजर आते हैं ।चाहे संख्या कम हो लेकिन फर्जी ना हो। इस अहम बैठक में जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा आलमगीर आलम,महमूद अली खान,सतीश केडिया, उपेंद्र सिंह, सद्दाम हुसैन, नवीन आनंद, इकबाल अंसारी, मुरली मंडल,महशर इमाम,उमेश तिवारी,इतवारी महतो, विमल सिंह, गोकलदास ,पारसनाथ मित्र, अशोक विश्वकर्मा, निजामुद्दीन अंसारी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हसनैन आलम, गिरिडीह विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज, जमुआ विधानसभा अध्यक्ष राजा अहमद नूरी,बगोदर विधानसभा के आबिद अंसारी,धनंजय सिंह, बलराम यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे