हजारीबाग के बरही स्थित दुलमुहा में मॉब लिंचिंग पीड़ित रूपेश पाण्डेय के परिजनों से राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी की अगुवाई में भाजपा का एक शिष्टमंडल मिलने गये। घटनाक्रम को समझने के पश्चात प्रेस को संबोधित करते हुए श्री मरांडी जी ने कहा कि स्थानीय लोग गठित एसआईटी की कार्यशैली से संतृष्ट नहीं है। आज़ 6 दिन बीत जिसने के बाद भी सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी ना होना, प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। राज्य सरकार तुष्टिकरण के लिए कुछ अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है जो भाजपा कभी नहीं होने देगी।
गिरिडीह से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के साथ दुलमुहा, बरही गए गिरिडीह निवासी मॉब लिंचिंग के शिकार रूपेश पाण्डेय के मामा सुरेंद्र तिवारी जी का कहना है कि निष्पक्ष जाँच हेतु सीबीआई या न्यायिक जाँच हो, जिससे अपराधियों को सज़ा मिल सके। गिरिडीह से सुरेश शक्ति और सुमित रंजन भी दुलमुहा बरही पहुँचे और वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं परिजनों से मिलकर रूपेश पांडेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये।