रामनवमी अखाड़ा को लेकर मकतपुर अखाड़ा समिति की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। लेकिन मंगलवार को समिति अध्यक्ष ने सरकारी गाइडलाइंस को लेकर सवाल खड़ा किया। समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि गिरिडीह का मकतपुर अखाड़ा समिति की ओर से वर्ष 1940 से अखाड़ा निकाला जा रहा है जो परंपरागत रूप से अब तक चलता रहा है। बीच में 2 साल लॉकडाउन के कारण अखाड़ा और झांकी नहीं निकाली जा सकी। लेकिन इस बार तैयारी है काफी अच्छे ढंग से चल रही है। बताया गया कि सरकार ने 6 बजे शाम तक ही अखाड़ा निकालने की इजाजत दी है लेकिन अखाड़ा और झांकी कितने बृहद रूप से निकाली जाती है की इसे तय समय पर निकाल कर समाप्त कर पाना संभव नहीं है।ईन्होंने सरकार से समय सारणी में बदलाव करते हुए 9 से 10 बजे रात तक झांकी की इजाजत देने का आह्वान किया है।