गांडेय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में रामनवमी का त्योहार विधि-विधान एवं पूजा अर्चना के पश्चात बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिल्यापुर के जुलूस में शामिल सभी छोट,बड़े-बुजुर्ग रामभक्तों में रामनवमी को लेकर दिखा अपार खुशी, खासकर युवाओं में रामनवमी के जुलूस में काफी उत्साह देखा गया। रविवार के शाम अखाड़ा जुलूस निकलते ही पूरा वातावरण जय श्री राम,जय जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, एवं पूरा अहिल्यापुर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय लग रहा था। जगह जगह सड़क किनारे रामभक्तों द्वारा भगवा झंडा लगाया गया था,जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय प्रतीक हो रहा था। अखाड़ा जुलूस पूरे गांव होते हुए निर्धारित जगहों में रामभक्तों द्वारा पारंपरिक तरीके से लाठी-डंडे, तलवार-फरसा,आग का लूक वगैरह से प्रदर्शनी का मुजायरा करते हुए आगे बढ़ रहे थें। जहां पंचायत उप मुखिया बजरंगी राम एवं मुखिया अरुण कुमार हाजरा के आवास परिसर में जुलूस में शामिल सभी रामभक्तों के लिए शरबत व पानी का व्यवस्था किया गया था। वहीं इस त्योहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके के साथ संपन्न कराने में गांडेय अंचल अंतर्गत तीनों थाना अहिल्यापुर, गांडेय एवं ताराटांड़ पुलिस प्रशासन अपने अपने थाना क्षेत्र में मुस्तैद थें। बताया गया कि 2 वर्ष के बाद रामनवमी जुलूस निकालने की इजाजत प्रशासनिक स्तर से मिली थी। इस वजह से शहर के साथ साथ गांवों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। कोरोना काल में जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिससे 2 साल से जुलूस नहीं निकल रहा था। बताया गया कि अहिल्यापुर में रामनवमी वर्षों से खूब धूमधाम से मनाई जाती रही है। पुनःअखाड़ा जुलूस प्रारंभिक स्थल पर पहुंच विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर पवित्र रामनवमी का त्योहार संपन्न हो गया।