नगर निगम के द्वारा हुट्टी बाजार स्थित नगर भवन में मंगलवार को कचहरी चौक स्थित पुराने नगर निगम भवन में रखे स्क्रैप की नीलामी की गई।यहां उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में नीलामी की बोली लगवाई गई।इसमें कुल 24 लोगों ने भाग लिया। वही तीन संवेदक नीलामी में अब्सेंट रहे। जिसमें उच्चतम बोली 38 रुपया 50 पैसा किलो के दर पर आजाद कबाड़ी ने नीलामी अपने नाम किया। वही 38 रुपया 25 पैसा की बोली राकेश कुमार उर्फ डिंपल नें लगाकर दूसरे नंबर पर रहे।मौके पर अर्बन प्लानर मंजूर आलम, सिटी मैनेजर श्याम किशोर महतो , जेई सोमा कुमारी, शंभू सिंह सहित संवेदक मौजूद थे।












