जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी के रहने वाले ललन गिरीश की मौत कारिडीह के पास हुए सड़क हादसे में हो गई। मंगलवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि लल्लन गिरीश मोटरसाइकिल लेकर जमुआ से गिरिडीह आ रहे थे। इसी बीच कारुडीह के पास गिरिडीह की ओर से जा रहे एक मोटरसाइकिल से इनके मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर हो गई।जिसमे ललन गिरीश को सर में चोट लगी और मौके पर ही इनकीं मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।












