गिरिडीह: झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन गिरिडीह प्रखंड ने बुधवार को हटिया मैदान कोवाड़ में छठा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संघ संरक्षक अजीत कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि संघ अतिथि अध्यक्ष सहदेव महतो, सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रयाग प्रसाद वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद सभी अतिथियों को को माला पहनाकर बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित सम्मानित किया गया। इस दौरान संघ द्वारा 10 सितंबर को कराये गये खेल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को मेंडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समोरह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकारी विद्यालय और निजी विद्यालय को समान अधिकार देना चाहिए। संविधान में भी अधिकार बच्चों से जुड़ी हुई हैं। इससे भारत नवनिर्माण को नया आयाम मिलेगा। सरकार के साथ लोकतंत्र के प्रति सुदृढ होगी। निजी विद्यालय भी सरकार के कार्यों में अहम भूमिका निभाता हैं। संघ के सचिव ने कहा संघ में ही शक्ति हैं। हमें अपने गाँव के बच्चों को निखारने कि जरूरत हैं। संघ के अध्यक्ष ने कहा बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा निखारने और पहचानने की जरूरत हैं। ताकि बच्चे आगे बढ़े और उनमें सर्वागीण विकास हो सकें। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य दीपक चन्द्रवंशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन गुल मोहम्मद अंसारी ने किया। मौके पर राम वर्मा, विकास वर्मा, जगदीश वर्मा, हीरालाल वर्मा,परमेश्वर प्रसाद वर्मा, प्रयाग प्रसाद वर्मा समेत कई शिक्षक अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।