झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गिरिडीह के झंडा मैदान में एक बैठक की गयी। इस बैठक में झारखण्ड के आंदोलनकारी नेताओं के मान सम्मान एवं पेंशन के मुद्दे पर चर्चा की गयी।बताया गया कि संघर्ष मोर्चा अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर दुमका से बैठक शुरू की है जो अलग अलग स्थानों में संपन्न की जाएगी। बताया गया की झारखण्ड के जितने भी आंदोलनकारी थे, जिन्होंने आंदोलन में अपना योगदान दिया है। उन सभी के पेंशन हेतु यह बैठक आयोजित की गयी है। साथ ही सभी ने सरकार से वर्गीकरण को हटाने की भी मांग की है। मौके पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय अध्यक्ष जर्मन बास्की, केंद्रीय सचिव अनिल बरनवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजकमल महतो, केंद्रीय संगठन मंत्री अरविन्द मरांडी, देवघरजिला अध्यक्ष शंकर टुडू, दुमका जिला अध्यक्ष निरंजन सोरेन समेत कई सदस्य उपस्थित थे।