गावां थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाराढ़ाब के सहायक शिक्षक संजय कुमार यादव ने विद्यालय के प्रधानाचार्य कौलेश्वर प्रसाद यादव पर विद्यालय लेट से आने व पठन पाठन का कार्य नही करने का आरोप लगाया है। सहायक शिक्षक संजय कुमार यादव ने बताया कि प्रधानाचार्य कौलेश्वर यादव प्रतिदिन विद्यायल 8 बजे पहुँचते हैं और विद्यालय का सिर्फ रिपोर्टिंग कार्य करते हैं। छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए कक्षा में प्रवेश नही करते है। जिससे छात्र- छात्राओं को पढ़ाई नही हो पाता है। वहीं सहायक शिक्षक ने बताया कि दो दिन पूर्व बीईईओ प्रभाकर कुमार को शिकायत किये थे तो उन्होंने व्हाट्सएप्प पर आवेदन भेजने के लिए बोले थे उनको आवेदन व्हाट्सएप्प कर दिए हैं। उसके बाद भी कोई सुधार नही हुआ है। एक दो दिनों में बीईईओ कार्यालय में पहुँचकर बीईईओ प्रभाकर कुमार से मिलकर लिखित आवेदन देंगे व विद्यालय के बारे में पूरी जानकारी देंगे। वहीं छात्र- छात्राओं ने भी बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य 8 बजे से पहले कभी भी विद्यालय नही प्रवेश करते है। जबकि अभी 6 बजे से विद्यालय खोल दिया जाता है। लेकिन प्रधानचार्य 8 बजे के बाद ही विद्यालय पहुँचते है। इस सम्बंध में प्रधानाचार्य कौलेश्वर यादव ने बताया कि हम कोडरमा जिला से विद्यालय प्रतिदिन पहुँचते हैं हो सकता है कभी कभार 5-10 मिनट लेट होता होगा। मेरे ऊपर बेबुनियाद और गलत आरोप लगाकर मुझे प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है।