गावां प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से शनिवार को 24 मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया है। मुखिया पद के लिए गावां से निर्वतमान मुखिया अनुरूपा देवी, कन्हाई राम, अनिल राम, मंझने से निरंजन सिंह, पिहरा पश्चिमी पंचायत से अमित गुप्ता, माल्डा से प्रियंका कुमारी समेत 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा है। इसकी जानकारी अंचलाधिकारी दीपक कुमार प्रसाद ने दी है। वहीं वार्ड सदस्य पद पर कुल 66 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इसमें कई पंचायत के अलग अलग वार्ड से लोग शामिल है। शनिवार को नामांकन पत्र दाखिला कराने के लिए भारी संख्या में प्रत्याशियों की भीड़ देखी गई।