गांडेय प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड पदाधिकारी विजय कुमार एवं अंचलाधिकारी सफ़ी आलम की देखरेख में वार्ड सदस्यों एवं मुखिया प्रत्याशियों का नामांकन प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहा। विधि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे उसके मद्देनजर प्रशासन की ओर से आमजनों के लिए किसी भी वाहन के साथ मुख्यालय परिसर के अंदर प्रवेश निषेध था। वहीं नामांकन करने को लेकर प्रत्याशियों में खुशी देखी जा रही थी। बताया गया कि आज मुखिया पद के लिए महिला 10 एवं पुरुष 14 यानि कुल मिलाकर 24 व वार्ड सदस्य पद के लिए महिला 45 एवं पुरूष 34 यानि कुल मिलाकर 79 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्ची दाखिल किया। नामांकन पर्ची दाखिल कर प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही थी। इतनी कड़ी धूप रहने के बावजूद भी लोगों का हूजूम इन दिनों प्रखंड मुख्यालय परिसर के आस पास त्रिस्तरीय पंचायत चुनावी सरगर्मी को लेकर लग रहा है। जैसे कि किसी तरह की कोई उत्सव हो।