महेंद्र सिंह धोनी सहित झारखंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों को जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया जायेगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपने खेल के माध्यम से झारखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। बताया गया कि मोरहाबादी स्थित स्थानीय होटल में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गयी, जिन्हें मरांग गोमंके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वाले खिलाडियों में महेंद्र सिंह धोनी, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, निक्की प्रधान, गोल्डी मिश्रा, दीप्ति कुमारी, विजय हांसदा, अंकित टोप्पो, सपना कुमारी, फ्लोरेंस बारला, आशा किरण बारला, श्रीकांत साहू, छोटी कुमारी, सुनील बहादुर, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार, मोहम्मद वसीम, कोमलिका बारी, विकास बारा, शिवानी टोप्पो, अश्वनी कुमारी, अमिशा केरकेट्टा, नारायण महतो, चंचला कुमारी, अमिशा उरांव का नाम शामिल है।