बोडों बाजार समिति में पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना शनिवार को पांचवे दिन भी जारी रही।यहां जमुआ प्रखंड की मतगणना चल रही है।हालांकि मतगणना को शुक्रवार को ही समाप्त कर देना था।लेकिन धीमी रफ्तार की वजह से शुक्रवार 8 बजे रात तक गिरिडीह सदर और गांडेय की मतगणना को सम्पन्न कराया जा सका।आज सुबह 8 बजे से फिर मतगणना का का कार्य प्रारंभ हो चुका है। बताया गया कि 17 जून से प्रथम चरण के मतगणना का कार्य यहां प्रारंभ कराया गया है, जिसे आज किसी भी हाल में समाप्त कर लेना है।मतगणना कार्य में काफी संख्या में मतगणना कर्मी लगाए गए हैं। वही बाजार समिति परिसर की सुरक्षा भी चाक-चौबंद रखी गई है। सुरक्षा में जिला बल के साथ साथ पारा मिलिट्री फोर्स के जवान भी लगाए गए हैं। कुल मिलाकर भीषण गर्मी और थोड़ी अव्यवस्था के बीच आज मतगणना कार्य को आज संपन्न करा लेना मतगणना कर्मियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।