बोडों बाजार समिति में शुक्रवार शाम गिरिडीह सदर प्रखंड और गांडेय की मतगणना कार्य का का समापन हो गया।यहां
विभिन्न पदों के प्रत्याशी चुनाव जीतकर प्रमाण पत्र भी प्राप्त करते देखे गए। उन तमाम विजयी प्रत्याशियों को मतगणना हॉल में उपस्थित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा विजेता का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
जानकारी के मुताबिक गिरिडीह सदर प्रखंड के पूर्णनगर पंचायत से मीना देवी चुनाव जीत गई हैं। उन्हें निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जीत का प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिया गया है। वही गिरिडीह प्रखंड के ही मटरूखा पंचायत रविंद्र मंडल मुखिया के पद पर विजई हुए हैं। गिरिडीह सदर प्रखंड के चुंजका से सावित्री देवी, आकदोनी खुर्द पंचायत से मेघलाल दास , मंगरोडीह पंचायत से आशा देवी , पत्रोंडीह पंचायत से इंदु देवी मुखिया पद पर विजय घोषित हुए हैं। उधना बाद पंचायत से काजल देवी ने विजय हासिल किया मोहनपुर पंचायत से मालती देवी ने मुखिया पद पर विजय हासिल किया वही श्रीरामपुर से कंचन देवी ने विजय हासिल किया जसपुर पंचायत से जसपुर से बुधनी देवी ने मुख्य पद के लिए विजय हासिल किया फुल सी तुलसी पंचायत से चंपा मरांडी ने मुखिया पद विजय हासिल किया इस बाबत सदर प्रखंड का मतगणना कार्य समापन हुआ
वही गांडेय प्रखंड के ढोकीडीह पंचायत से अकबर अंसारी मुखिया के पद पर, कारीबाग पंचायत से संगीता सोरेन ने, बुद्धूडीह पंचायत से नवीन वर्मा ने मुखिया पद पर चुनाव जीता।
जबकि जमुआ प्रखण्ड के काजीमघा पंचायत से एबीजोर रामानी, टीकामगहा पंचायत से देवी दास ने मुखिया के पद पर विजयी प्राप्त किया। वहीं जिला परिषद सदस्य पद के लिए भाग संख्या 12 से जमुआ से पिंकी वर्मा विजय घोषित हुई वही भाग संख्या 11 जमुआ से सोनी हसन जीत हासिल किया वही गिरिडीह भाग संख्या 38 से मुन्नी देवी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा नेता शह निवर्तमान जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान को हराकर विजय हासिल किया। भाग संख्या 45 गांडे से हेंगामुनी देवी ने विजय हासिल किया गिरिडीह भाग संख्या 39 से डोली कुमारी जिला परिषद पद के लिए विजय हासिल किया वही 4 दिन के इस मतगणना कार्य में गिरिडीह और गांडेय का मतगणना का कार्य शाम में सम्पन्न हुआ।वही जमुआ के कुछ पंचायत के बच जाने के कारण मतगणना जारी है।