भाजपा की ओर से शुक्रवार को मटरुखा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया गया।गिरिडीह मध्य मंडल के अध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव व कोडरमा लोकसभा सांसद के प्रतिनिधि दिनेश यादव की उपस्थिति में यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया और आज के युवा कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों व विचारों को आत्मसात करने का आग्रह किया गया। समर्पण दिवस की परंपरा के अनुसार सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेतागण ने संगठन को सुदृढ और सशक्त बनाने के लिए पार्टी फण्ड में इच्छानुसार सहयोग राशि समर्पित किया।
उक्त कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रविन्द्र मंडल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, जिला कार्यसमिति सदस्य भागवत साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, लवण मंडल, मंडल महामंत्री गंगाधर दास, इनोद साव, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र साव, मनोज तुरी, नेमचंद मंडल, कमलाकांत मंडल, नकुल तुरी, टिंकू दास, सरयू मंडल, धनंजय मंडल, गोपाल मंडल, कुमुद मंडल समेत दर्ज़नों ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।