गांडेय के बरमसिया टू पंचायत में राशन लाभुकों को 5 महीनों से राशन नहीं मिला है। इस संबंध युक्त बातें वहाँ के कार्डधारकों द्वारा शुक्रवार को प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देने के क्रम में बताया। बताया गया कि उन लाभुकों का डीलर मनोज हांसदा है।
लाभुकों द्वारा बताया गया कि लाभुकों को 5 महीने से राशन नहीं मिला है,इस बाबत डीलर मनोज हांसदा से राशन नहीं देने का कारण लाभुकों द्वारा पूछे जाने पर उन्हें ब्लॉक या जहां जाना है जाने की रोब दिखाया जाता है। इधर लाभुकों का कहना है कि हमलोगों को 5 महीनों से राशन नहीं मिलने से हम लोग भुखमरी की कगार में पहुँच गये है, हमलोगों की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है। इस संबंध गांडेय प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश मिस्त्री ने कहा कि डीलर मनोज हांसदा का राशन आवंटन राँची से ही शून्य हो गया है। यह मामला अब मेरे संज्ञान में आया है,इस संबंध में आवंटन हेतु विधि संवत कारवाई की जा रही है। डीएसओ से पत्राचार किया जा रहा है। गिरीडीह एनआईसी और राँची एनआईसी से संपर्क किया जा रहा है।