गांडेय के वरिष्ठ समाज सेवी और जनप्रतिनिधि अर्जुन बैठा के पिता नुनूलाल बैठा का निधन शनिवार को उनके मनियाडीह आवास में हो गया। घटना से गांडेय में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि नुनूलाल बैठा करीब एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। उनके शुभचिंतकों द्वारा बताया जाता है कि नुनूलाल बैठा एक बहुत ही मिलनसार और हंसमुख इंसान थे। उनके मौत की ख़बर से गांडेय के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
गांडेय के इस जाने माने नेता अर्जुन बैठा के पिताजी के निधन की ख़बर सुनकर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार,आजसू नेता गुड्डू यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनन्दन पाठक, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा, प्रमुख राजकुमार पाठक, गांडेय मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ किस्कू,सामाजिककर्त्ता शाकिर हुसैन,अनिल पांडेय, बजरंगी साव, मो. आशिक़, भुवनेश्वर गोस्वामी, सीपी साहा समेत उनके कई शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट किया।