मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को म्वेज़ो, ईस्टर्न केप, दक्षिण अफ़्रीका संघ में गेडला हेनरी म्फ़ाकेनिस्वा और उनकी तीसरी पत्नी नेक्यूफी नोसकेनी के यहाँ हुआ था। वे अपनी माँ नोसकेनी की प्रथम और पिता की सभी संतानों में 13 भाइयों में तीसरे थे। मंडेला के पिता हेनरी म्वेजो कस्बे के जनजातीय सरदार थे। स्थानीय भाषा में सरदार के बेटे को मंडेला कहते थे, जिससे उन्हें अपना उपनाम मिला। जब सारी दुनियां के लोग आजादी का साँस ले रहे थे, तब भी दक्षिण अफ्रीका 20वीं सदी के अंतिम पड़ाव तक इन काले अंधेरों में कंद्रण कर रहा था। जुल्मी के अत्याचार और बर्बरता के काले घेरे को तोड़ने वाले योद्धा नेल्सन मंडेला ही थे। जिस प्रकार अन्य लोगों के योगदान के वावजूद भारत की आज़ादी के लिए गाँधी जी आदर्श नायक माना जाता है, ठीक उसी प्रकार दक्षिण अफ्रीका के गाँधी नेल्सन मंडेला को कहा जाता है।