खूंटी के रहने वाले वांटेड नक्सली सोनू माझी को रांची पुलिस ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोंको बस्ती से गिरफ्तार किया है। रांची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में सोनू मांझी को उसके मां के घर से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार टोंको बस्ती में सोनू माझी की मां किराये के मकान में रहती है। सोनू अपनी मां से मिलने गया था। पुलिस को इसकी सूचना मिली और उसे घर से ही दबोच लिया। सोनू के ऊपर रांची, खूंटी और चाईबासा में कई मामले दर्ज हैं। बता दें की गिरफ्तार उग्रवादी के पास से पुलिस ने एक हथियार भी बरामद किया है।