टीपीसी, जेजेएमपी और बाद में सक्रिय हार्डकोर नक्सली अनिल भुईया उर्फ सरकार ने हजारीबाग में डीसी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर 16 मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे बड़ा मामला केरेडारी के हेंदेगीर था। इसमें अनिल ने उग्रवादियों की हत्या करके हथियार छीन लिया था और बाद में जेजेएमपी नामक उग्रवादी संगठन को हजारीबाग में खड़ा कर दिया था। वर्ष 2017 में टीपीसी के 7 सदस्यों के हत्या में अनिल भुइया की मुख्य भूमिका रही है। आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ अनिल भुईया को नियमानुसार दिए जाएंगे।












