प्रभात खबर के अनुसार 29 मार्च से 31 मार्च झारखंड में लू चलने की सम्भावना जताई जा रही है। जिस तरह की गर्मी अभी झारखण्ड के हर जिलों में पड़ रही है उससे यही ज्ञात होता है, की इस बार की गर्मी, भीषण रूप लेने वाली है। ऐसे में मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो आज मंगलवार 29 मार्च से 31 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में लू चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिले में लू चल सकती है, वहीँ 30 मार्च को बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं लू चल सकती है। 31 मार्च को इन जिलों के साथ-साथ सरायकेला जिले में भी लू चल सकती है।