झारखंड विधानसभा के चुनाव में महज कुछ महीने बाकी है और झारखंड सरकार भी नई-नई बदलाव में जुट गई है। अभी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है , झारखंड सरकार ने भूमि सुधार विभाग ने 78 अफसरों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रभात खबर रिपोर्ट के अनुसार चुनाव से महज कुछ माह पहले बड़े पैमाने पर राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है। राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग ने 78 अफसरों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।
जानिए किन अधिकारियों का कहां हुआ तबादला:
इस अधिसूचना के मुताबिक हिम्मत लाल महतो को अगले आदेश तक रांची हेहल का अंचल अधिकारी बनाया गया है। कमल कांत वर्मा को हजारीबाग डाड़ी का राजस्व अधिकारी बनाया गया है। जीतेंद्र प्रसाद को धनबाद के टुंडी में अंचल अधिकारी के रूप में पदास्थापित किया गया है। उपेन्द्र कुशवाहा को अरवल जिला से चायबास सदर का अंचल अधिकारी बनाया गया है। विकास पांडेय को हैदरनगर, पलामू के अंचल अधिकारी का भार मिला है। श्यामलाल मांझी को देवरी, गिरिडीह का अंचल अधिकारी बनाया गया है ,तो वही अनुज टेटे राहे, रांची के अंचल अधिकारी होंगे। विमल सिंह दुमका के बंदोबस्त पदाधिकारी होंगेतो वही अनिल टूटी जमेशदपुर के बंदोबस्त पदाधिकारी बनाए गए है। संतोष उरांव को रांची से धनबाद अंचल अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।सर्वाधिक तबादले गुमला जिले में किए गए हैं जहां 16 पदाधिकारियों को कार्यरत किया गया है।