गिरिडीह: शहर के बरगंडा मिशन के पास मंगलवार को क्वालिटी केक एंड आइसक्रीम पार्लर नामक दुकान का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के शुरुआत में सबसे पहले पूजा पाठ किया गया। जिसके बाद फीता काट कर दुकान का उद्घाटन किया गया। इस बाबत उद्योगपति श्री मोंगिया ने कहा कि आज शहर वासियों को केक और आइसक्रीम के नाम पर सही क्वालिटी का दुकान उपलब्ध हो गया। इस दुकान द्वारा क्वालिटी का ख्याल रखते हुए ग्राहकों को अच्छे केक और आइसक्रीम उपलब्ध कराया जाएगा। शॉप के प्रबंधक रोहित सिन्हा ने बताया कि इस दुकान द्वारा शहर वासियों को अच्छे क्वालिटी और एक सही दामों में केक आइसक्रीम उपलब्ध कराए जायेंगे। दुकान का मुख्य उद्देश अच्छी क्वालिटी के सामानों को बेचना है। मौके पर अमर कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा, संजीत कुमार, संदीप कुमार सिन्हा, प्रिंस कुमार सिन्हा, साध्वी तेजस मोजूद थे।