8 मार्च से अंबेडकर चौक पर जारी किसान मंच का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 38 वें दिन भी जारी रहा।यहां पहली बार सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू धरना स्थल पहुंचे।मौके पर विधायक ने यह कहकर धरनार्थियों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद वे उपायुक्त से बात करेंगे। हालांकि विधायक के आग्रह को विभिन्न कारणों से तत्काल स्वीकार नहीं किया जा सका।
इधर धरना को समर्थन करने कॉंग्रेसी नेता अजय सिन्हा व आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव भी आए और उन्होंने किसानों की मांगों को बिल्कुल जायज बताते इनकी हौसला अफजाई की।मौक़े पर गुड्डू यादव नें कहा कि सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी दो तीन दिन के अंदर गिरिडीह आ रहे है।धरना पर बैठे किसानों के मांगों को पूरी मजबूती के साथ ये सांसद महोदय के समक्ष रखेंगे। कांग्रेस नेता अजय कुमार सिन्हा उर्फ मंटू ने कहा कि किसानों की मांग बिल्कुल जायज है। धरना के 38 वें दिन तक में किसानों के जायज मांगों को नहीं माना जाना चिंता का विषय है।आज धरने में जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह,संरक्षक अजित कुमार सिन्हा, टेक नारायण सिंह, मंटू चंद्रवंशी, दासो मुर्मू, मुंशी मुर्मू, मंगरू सोरेन,मनोज मुर्मू, विजय सिंह, रामू मुर्मू, धनराज सिंह, तुलसी नारायण सिंह, चंदन कुमार सिंह, शीला महतो, भुनेश्वर महथा सहित कई लोग उपस्थित थे।










