कर्ण गोष्टी महिला समूह गिरिडीह ग्रुप की एडमिन राखी दास के नेतृत्व में रविवार को सिहोडीह में ग्रुप का स्थापना दिवस मनाया गया।स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई। ज्ञात हो कि कर्ण गोष्टी महिला समूह एक स्तरिय संस्था है। प्रायः देश-विदेश के सभी शहरों में इस संस्था से संबंधित समूह का गठन किया गया है। प्रत्येक शहर के लिए अपना-अपना एक-एक ग्रुप एडमिन है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के ग्रुप एडमिन और कर्ण गोष्टी महिला समूह के संस्थापक सुनीता दास के नेतृत्व में कार्य करती है। इस महिला समूह का कार्य मिथिलांचल के कर्ण कायस्थों की संस्कृति तथा परंपरा का प्रचार-प्रसार करना और समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय ग्रुप एडमिन के निर्देशन में बच्चों तथा महिलाओं का ऑनलाइन मैथिली गीत, मैथिली परिधान, मिथिला पेंटिंग्स, नृत्य एवं संगीत की प्रतियोगिताओं का आयोजन करना भी है। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों और महिलाओं को राष्ट्रीय एडमिन के द्वारा ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है।बताया गया कि प्रत्येक शहर में स्थानीय स्तर पर गठित इस ग्रुप के एडमिन के द्वारा भी समय-समय पर ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अथवा जूम एप के द्वारा मैथिल कर्ण समाज से संबंधित सांस्कृतिक एवं पारंपरिक नृत्य,गीत,संगीत,मधुबनी पेंटिंग्स से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते रहते हैं एवं समय-समय पर राज्य स्तरीय एवं राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं।
इस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मैथिल कर्ण कायस्थ समाज की महिलाओं और बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पूर्व में ऑनलाइन प्रतियोगिता में जिन बच्चों और महिलाओं ने नृत्य प्रतियोगिता ,परिधान प्रतियोगिता एवं मैथिल गीत संगीत प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया था उन्हें भी सम्मानित किया गया।साथ ही कर्ण गोष्टी महिला समूह के सदस्यों द्वारा गिरिडीह के ग्रुप एडमिन को भी उनके कुशल नेतृत्व में गोष्टी के क्रियाकलापों को संचालित करने के लिए धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती रेणुका मलिक, रीता सहाय, हेमा दत्ता, सुनंदा कर्ण,संजू चौधरी, चंदा लाभ, शिप्रा,मनीषा, रीना, मधुमिता, लवली ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य की प्रस्तुति पर भाग लेने वाले बच्चों में समृद्धि ,तनिष्का, आर्या, जया एवं आराध्या शामिल हुई।