रिपोर्ट – आनन्द बरनवाल
प्लेस – तीसरी, गिरिडीह
तिसरी प्रखंड में गुरुवार शाम को बरनवाल धर्मशाला में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष संजय सिंह व पूर्व विधायक निजाम उद्दीन अंसारी उपस्थित थे । बैठक में हंगामे के बीच रिंकू बरनवाल को प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष के लिये दो उम्मीदवार के बीच वोटिंग के तहत रिंकू बरनवाल 13 मतों से लालो मुर्मू को हरा कर विजय हुए। । इस चुनाव में चार सदस्य खड़ा थे जिसमे रिंकू बरनवाल, लालो मुर्मू, लक्ष्मी वर्मा व नारायण यादव शामिल थे।
जिला अध्यक्ष के प्रयास से नारायण यादव ने लालो मुर्मू को समर्थन देकर बैठ गए। साथ ही लक्ष्मी वर्मा भी दावेदारी वापस ले ली। इसके बाद रिंकू बरनवाल और लालो मुर्मू के बीच सभी कार्यकर्ताओं के विचार के अनुसार वोटिंग प्रक्रिया अपनाई गई। प्रत्येक पंचायत से पांच पांच कार्यकर्ताओ से वोटिंग कराई गई। जिसमें रिंकू बरनवाल को 39 और लालो मुर्मू को 26 मत मिले। रिंकू बरनवाल तिसरी प्रखंड अध्यक्ष घोषित की गई। प्रखंड सचिव के लिये अरविंद मुर्मू और सिमोन दावेदार की गई।
। प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल को घोषित करने के बाद कार्यकर्ताओ ने अबीर लगा कर खुशी जाहिर की। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा आज जेएमएम के सभी कार्यकर्ता मिलकर मुझे प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। जिस तरह मुझ पर विश्वास कर अध्यक्ष चुना गया है उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।24 घंटे अपने कार्य करता के साथ हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे
मौके पर सफीक अंसारी, निरंजन सिंह, इस्तियाक अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, असफाक अंसारी, मनोज यादव सहित सैकड़ों जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद थे।