गिरिडीह में क्रिकेट जगत के लिए एक अच्छी खबर है।यहां के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रौनक देव का चयन झारखंड रणजी टीम में हुआ है।
रौनक सेनादोनी निवासी पंकज देव के पुत्र हैं। रौनक के चयन से परिवार के साथ जिले में खुशी का माहौल है। वर्तमान में ये शहर के देवनगर में रहते हैं। रौनक गिरिडीह जिले के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने झारखंड रणजी टीम में जगह बनाने का गौरव प्राप्त किया है। इसके पूर्व संतोष तिवारी ने रणजी टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की थी। रौनक ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर पहले झारखंड अंडर 19 व अब झारखंड रणजी टीम में जगह बनाई है। रौनक देव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत गिरिडीह के संतोष तिवारी क्रिकेट कोचिंग से की। यहां पूर्व रणजी खिलाड़ी संतोष तिवारी से प्रशक्षिण प्राप्त किया। रौनक को गिरिडीह के क्रिकेट खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी है