त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है, त्यों त्यों प्रत्याशियों के प्रचार और जनसंपर्क अभियान भी तेज होने लगा है। माल्डा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सुकांता देवी ने मतदाताओं के घरों तक पहुंच कर आशीर्वाद ले रही हैं। वह दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। उनके पति दिनेश पांडेय भी 2010 में मुखिया चुने गए, लेकिन 2015 में महिला सीट आरक्षित होने के कारण वे चुनाव लड़ने से वंचित हुए। उनकी पत्नी सुकांता देवी ने 2015 में मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ी थी। जिसमें पंचायत के लोगो ने भारी मतों से विजय बनाया था। दूसरी बार महिला सीट आरक्षित होने के वजह से माल्डा पंचायत से दुबारा चुनाव मैदान में कूद गई। प्रत्याशी सुकांता देवी ने कहा कि माल्डा में पारदर्शिता के साथ विकास और मतदाताओं के मान सम्मान, स्वाभिमान के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। बताया कि लोंगो का स्नेह और सहयोग मिल रहा है। जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। जो भी विकास कार्य पिछले कार्यकाल में छूटा है उसे इस बार जितने के बाद पूरा करेंगे। माल्डा पंचायत में मॉडल विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। इस बार अगर जनता का समर्थन मिला तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व नर्सो का भी व्यवस्था कर सुचारू रूप से चलाने का काम करेंगे।