सरिया थाना क्षेत्र के चंदरमर्णी निवासी मुंशी प्रसाद के साथ जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गयी। जिसमे मुंशी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंशी प्रसाद का आरोप है की इन्होने अपने जमीन पर पेड़ लगाया था जिसे सुखदेव महतों ने अपने ट्रैक्टर से कुचल दिया। इस बात की शिकायत करने के बाद सुखदेव महतों ने इस बात से इंकार कर दिया जिससे विवाद बढ़ गया और बात मार पीट पर आ गयी। जिसमे मुंशी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए फिलहाल मुंशी प्रसाद इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।