गावां थाना क्षेत्र के गणपतबागी में बुधवार की रात्रि ढाई बजे गिट्टी लोड एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर नाली में घुसते हुए पलट गया, घटना में बिजली का पोल तोड़ते हुए एक करकेट के छपड़ को नुकसान पहुंचाया है व चालक और उप चालक सुरक्षित है।
बताया गया की गिरिडीह के गांडेय से गिट्टी लोड करके ट्रक बिहार के नालंदा जा रहा था, इसी दौरान गावां तिसरी मुख्य मार्ग गणपतबागी में चालक को आचनक झपकी आ गया, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित हो कर नाली में घुस गया। घटना में बिजली का पोल और एक स्थानीय व्यक्ति का करकेट का छपड को नुकसान पहुंचाया है।











