तिसरी थाना क्षेत्र के चन्दौरी में गुरुवार की रात को पारिवारिक कलह के कारण 35 वर्षीय विनोद तुरी ने जहर खा लिया जिससे उनकी मौत हो गई है। विनोद तुरी चन्दौरी तुरी टोला के रहने वाले थें। विनोद ऑटो चलाने का काम करते थें। ऑटो चलाकर ही वह अपने परिवार का भरण पोषण करते थें। बताया जाता है कि विनोद और उनकी पत्नी के बीच में कुछ कुछ कलह हुआ था जिसके कारण विनोद काफी टेंशन में थें। टेंशन और गुस्सा में रहने के कारण ही विनोद ने जहर खा लिया। जहर खाने के कारण विनोद की तबीयत खराब हो गई। विनोद की स्थिति खराब होते देख परिजन आनन फानन में चन्दौरी के एक डॉक्टर के यहां उन्हें लेकर गए। लेकिन नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने विनोद को बिना हाथ लगाए रेफर कर दिया। इसके बाद घर के लोग विनोद को बेलाटांड़ लेकर जा रहे थें। तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार विनोद भगत थें और ओझा गुनी का भी काम करते थें। यही कारण है कि पोस्टमार्टम के डर से किसी ने पुलिस को इसकी खबर नही की और शव को दफना दिया। बहरहाल विनोद अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। विनोद की मौत होने से पत्नी,बच्चे सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।