झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार की शाम उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया है। महतो विधानसभा में सत्र में हिस्सा ले रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें आनन-फानन में रांची के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 9 बजे चेन्नई से एयर एंबुलेंस रांची पहुंची और उन्हें एयरलिफ्ट करके भेजा गया। मंत्री महतो के साथ डॉक्टर्स की टीम और उनका बेटा और भतीजा भी साथ में चेन्नई गए हैं।