गिरिडीह से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। बता दें कि जल्द ही गिरिडीह को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह से नई दिल्ली भाया मधुपुर, गिरिडीह, कोडरमा होकर दिल्ली के लिए ट्रेन चलेगी। गौरतलब है कि 6 जनवरी से न्यू गिरिडीह रांची एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार किया जा चूका है। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने मधुपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी है।