बगोदर के नीचे बाजार में शनिवार की शाम को एक सगी मां ने नाबालिग बेटी की गोली मारकर जान ले ली।किशोरी के सिर पर काफी नजदीक से गोली मारी। घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बताया गया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।इसी विवाद के बाद मां ने काफी नजदीक से उसके सिर की और गोली चलाई। जिसे मौके पर उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची, और जांच में जुट गई है। इस बीच जानकारी मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पहुंच कर पूरी जानकारी जुटाने में लगे हुए थे। बगोदर पुलिस फिलहाल महिला से पूछताछ कर रही है।