कोर्ट रोड स्थित रंजीत रेंस्ट हाउस में गुरुवार को स्वर्ण समाज की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान स्वर्ण समाज ने खुले दिल से टाइगर जयराम महतो का साथ हमेशा देने की बात कही। कहा गया की जयराम महतो झारखंड की और यहां के लोगों की बात करते हैं इसलिए स्वर्ण समाज पूरी तरह से झारखंड की आवाज को बुलंद करने वाले और यहां के लोगों के लिए काम करने वालों के प्रति समर्पित है। इस दौरान टाइगर जयराम महतो ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 2 साल के राजनीतिक जीवन में काफी उथल-पुथल देखने को मिला। कई मिथ्या बातें भी कही गई जिसका हम खंडन करते है। कहा की राजनीतिक गलियारों में कहा गया कि हम कोई जाति विशेष को लेकर काम कर रहे हैं लेकिन यह बिल्कुल गलत है। कहां की झारखंड को अलग होने में 24 साल होने को है लेकिन झारखंड को जो उपलब्धि और ख्याति मिलनी चाहिए वह अभी तक नहीं मिल पाई है। झारखंड के मिट्टी में जन्में लोग ही यहां का विकास कर सकता है कहा कि हम अल्पसंख्यक वर्ग अनुसूचित जाति जनजाति के वर्ग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मौके पर केंद्रीय सदस्य राजेश रतन रिजवान अंसारी संजीव सिंह धीरज झा समेत कई लोग मौजूद थे।